मां लक्ष्मी हमेशा क्यों दबाती है भगवान विष्णु के पैर?
धन को प्राप्त करने के लिए हर मनुष्य के अंदर इच्छा होती है परंतु लक्ष्मी को प्राप्त करने के लिए जीवन में बहुत संघर्ष करना होता है।माना जाता है जिसके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा हो। उसे लक्ष्मी आसानी से मिल जाती है।क्योंकि लक्ष्मी को प्राप्त करने के लिए पहले भगवान विष्णु की कृपा को प्राप्त करना होगा।
मां लक्ष्मी हमेशा क्यों दबाती है भगवान विष्णु के पैर इसके पीछे एक पौराणिक कथा है।
एक बार देवर्षि नारद मां लक्ष्मी से पूछते हैं। माता आप हमेशा भगवान विष्णु के चरणों को क्यों दबाते हो। तब मां लक्ष्मी नारद मुनि से कहती हैं। ग्रहों के प्रभाव में हर कोई आ जाता है चाहे मनुष्य हो या देवी देवता।
तब माता लक्ष्मी जी से कहती है महिला के हाथ में देव गुरु बृहस्पति वास करते हैं और पुरुष के पैरों में दैत्य गुरु शुक्राचार्य।जब महिला पुरुष के पैर दबाती हैं।तो देव और दानव के मिलन से धन योग के लाभ बनते हैं।
लक्ष्मी हमेशा उन्हीं के पास रहती है।जो हमेशा अपने धन से सेवा में लगाते हैं।लक्ष्मी हमेशा उन्हीं के पास रहती है जो हमेशा अपने धन से दूसरों के कल्याण के बारे में सोचते हैं।।
2 Comments
🙏🙏🙏
ReplyDeleteGood
ReplyDelete