गौतम बुद्ध के अनमोल वचन



1) मनुष्य क्रोध को प्रेम से, पाप को सदाचार से, लोभ को दान से और झूट को सत्य से जीत सकता है।


2) भूतकाल में मत उलझो, भविष्य के सपनों में मत खो जाओ। अभी वर्तमान पर ध्यान दो। यही खुश रहने का रास्ता है।


3) अपनी स्वयं की क्षमता से काम करो। दूसरों पर निर्भर मत रहो।


4) इंसान के अंदर ही शांति का वास होता है इसे बाहर ना  तलाशे।


5) क्रोध में हजारों शब्दों को गलत बोलने से अच्छा, मौन वह एक शब्द है जो जीवन में शांति लाता है।